नजरिया न्यूज कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
कुर्साकांटा प्रखंड के लैलोखर गरैया के एक गांव से शादीशुदा महिला के अपने पति को छोड़कर भाग जाने का मामला सामने आया। पति का आरोप है कि तीन बच्चों को छोड़कर पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। आसपास काफी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पति का कहना है कि मैं जब प्रदेश काम करने गया था तो मेरी पत्नी किसी लड़के की चक्कर में पड़ गई थी।
जब मैं वापस आया तो मेरे साथ कुछ दिन तक अच्छे से रही उसके बाद अचानक मुझे छोड़कर फरार हो गई काफी खोजबीन किया कुछ पता नहीं चल पा रहा है इधर घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पति का कहना है कि वह अपने तीनबच्चों के साथ अकेला रह गया है। उसकी पत्नी किसी दूसरे के साथ फरार हो गई है। पति ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।





















