नजरिया न्यूज़ मुंगेर। अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के मामले में मुंगेर पुलिस ने चार लोगो को किया गिरफ्तार। एक पिस्टल, दो देशी कट्टा, 4 मोबाइल एक बाइक सहित 50 हजार रुपए नगद बरामद। गिरफ्तार दो लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले है।
मुंगेर पुलिस को अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया । एसपी सैयद इमरान मसूद को सूचना मिली की कुछ लोग दूसरे राज्य से अवैध हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे है और बाटा चौक स्थित इकट्ठा हुए है।सूचना पर एसपी ने सदर एसडीपओको राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया,
जिसमे कोतवाली थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई टीम द्वारा बाटा चौक के पास घेरा बंदी की गई, जहां एक कोने में चार लोग आपस में बात कर रहे थे वही जब चारो व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछ ताछ के दौरान सभी ने अपना नाम बताया जिसके बाद तलाशी के दौरान अवैध हथियार और रुपए की बरामदगी की गई।
एसपी ने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान बताया की अवैध हथियार की खरीद के मामले में दीपक कुमार एवं अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया जो मध्य प्रदेश के निर्शिहपुर जिला का रहने वाला है साथ ही दो अन्य मो वली आजम और मो नौशाद को गिरफ्तार किया जो मुंगेर जिला का रहने वाला है। एसपी ने बताया की पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार मध्य प्रदेश के लोगो ने बताया की वो चार लोगो के साथ अवैध हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे थे।जिसमे दो लोग लखीसराय में रह गए थे। एसपी ने कहा की दोनो ने फोन के जरिए अवैध हथियार खरीदने के लिए मुंगेर के मो वली आजम एवं मो नौशाद से संपर्क साधा था ।उन्होंने कहा की दीपक कुमार और अजय कुमार ने बताया की पट्टेदारी विवाद में दुश्मनों को खत्म करने के लिए हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे थे।
एसपी ने बताया की गिरफ्तार मो वली आजम का अपराधिक इतिहास है और बड़ा आर्म्स स्प्लाईर है
इस पर विभिन्न थाना में 9 मामले दर्ज है जिसमे आर्म्स एक्ट और मिनी गन फैक्ट्री संचालन का आरोप है। एसपी ने बताया की एक माह पूर्व सफियासराय थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ था जिसमे मो वली मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करवाकर कारीगरों द्वारा अवैध हथियार बनवाता था और निर्माण अवैध हथियार को खरीदार को देता था । मो वली आजम पूर्व में भी जेल जा चुका है।





















