समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से उपकारा, दलसिंहसराय के परिसर में जेल लीगल एड क्लीनिक का संचालन जेल विज़िटिंग अधिवक्ता बिनोद कुमार पोद्दार समीर के द्वारा किया गया । जेल विज़िटिंग अधिवक्ता श्री समीर ने काराधीन बंदियो को मुफ्त विधिक सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।साथ ही बंदियों से यह जानकारी लिया कि उन्हें उनके वाद की सुनवाई हेतु अधिवक्ता है अथवा नहीं है।
उन्होंने बताया कि यदि उन्हें अधिवक्ता रखने का सामर्थ्य नहीं है तो समिति के माध्यम से उन्हें सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता उनकी वाद की सुनवाई हेतु प्रदान की जाएगी। उन्होंने काराधीन अभियुक्तों को जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लिया। मौके पर जेल लीगल एड क्लीनिक में जेल पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर – पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक मेहता ने शकुंतला टीवीएस के तीन नए मॉडलों का किया अनावरण
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शकुंतला टीवीएस में रविवार को टीवीएस...



















