वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
देश में मेरी लाईफ एम्प्लीफिकेशन प्लान 2024 जो कि दिनांक 05 मई 2024 को लॉन्च किया गया। इसके तहत दिनांक 20 मई 2024 को डोनेशन ड्राईव चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 08.30 बजे से 10.00 तक 72 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वारा सीमा चौकी काकरमनी में कपड़ा वितरण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव के लगभग 200 जरूरतमंद बच्चों, पुरुषों व महिलाओं के बीच बहादुर बहत्तर के परिवार से दान किये गये कपड़ों का वितरण किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती इलाके में जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े वितरण करना है ताकि उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें। साथ ही सीमावर्ती गाँव मे रहने वाले ग्रामवासियों के बीच यह जागरूकता पैदा करना कि उनके पास दान करने लायक कोई भी सामान है तो उसे अपने गाँव या आस-पास के गाँव के जरूरतमंद लोगों के बीच बाँटें ताकि आपस मे भाई-चारा और सहयोग की भावना बढ़े और गाँव का सर्वांगीण विकास हो।
कपड़ा वितरण के साथ ही उन ग्रामवासियों का मेडिकल चेक-अप भी किया गया और जरूरतमंद ग्रामवासियों को वाहिनी की तरफ से दवा भी प्रदान की गई। इस समारोह का शुभारम्भ श्रीमती जयंती सिंह, वार्ड मेम्बर गाँव काकरमनी
ने 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा शैलेश कुमार सिन्हा, शमशेर सिंह, उप समादेष्टा, डॉ रंजन वेंकेटेश्वर, सहायक समादेष्टा (चिकित्सा अधिकारी) एवं गांव काकरमनी के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया। इस कार्यक्रम में 72 वीं वाहिनी के 03
अधिकारी, 07 अधीनस्थ अधिकारी एवं 30 अन्य कार्मिक एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा
लिया।वाहिनी द्वारा आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामवासियों ने प्रशंसा की और वाहिनी के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ में यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वो वाहिनी को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने में भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।
फुलकाहा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 84 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
- SSB फुलकाहा की विशेष गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ 187 के पास की कार्रवाई, शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर...






















