नजरिया न्यूज़ कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
कुआडी़ थाना क्षेत्र के कटफर गांव के रहने वाले किशोर की सोमवार की दोपहर झूला झूलते समय साड़ी का फंदा गले में फंसने से मौत हो गई परिजनों ने झूले पर उसे लटका देखा तो आनन-फानन में उतार कर पीएचसी कुर्साकांटा ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया किशोर की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है कटफर गांव निवासी विकास कुमार मंडल रोजी-रोटी कमाने जम्मू गया हुआ है
घर पर पत्नी वह दो बच्चे रहते हैं विकास की पत्नी शोभा देवी ने साड़ी का झूला बनाकर घर के दरवाजे में बच्चों के झूलने के लिए डाल रखा था सोमवार की दोपहर 8 वर्षीय बेटा देवराज कुमार मंडल झूला झूल रहा था इसी दरमियान साड़ी उसके गले में फस गई और सारी की एठन के कारण गला दबाने से उसकी मौत हो गई
दरवाजे पर पहुंची मां शोभा देवी ने देखा तो चीखने-चिल्लाने लगी तो आसपास के ग्रामीणों ने उसे किसी तरह एठन से हटाकर नीचे उतारा आनन-फानन में परिजनों ने उसे पीएचसी कुर्साकांटा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक देवराज कुमार मंडल के एक छोटा 5 वर्षीय भाई शिवम है बेटे की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। इधर मां का रो-रो कर बुरा हाल है।





















