नजरिया न्यूज़ बथनाहा। राजीव कुमार।
सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन प्रदूषण को कम करने की कोशिश की जा रही है तो वही बथनाहा प्रदूषण की खज़ाना बनते जा रहा है। शतकों से ईटा भट्टा से निकलने वाले प्रदूषण का कहर झेलते झेलते अब रेक पॉइंट का प्रदूषण झेलना बथनाहा वासी का मजबूरी बनते जा रहा है। जिले के चर्चित मात्र एक बथनाहा रेलवे स्टेशन रेक पॉइंट से सरकार को करोड़ो का राजस्व प्राप्त होता है। यहां आए दिन रोजाना रेल की मालगाड़ी गिट्टी सीमेंट एवं कोयला लेकर आती है और इधर से मक्का भरकर मालगाड़ी में जाती है यहां के कारोबार करने वाले कारोबारी को इस रेक पॉइंट से प्रतिदिन लाखों का मुनाफा होना लाजमी है। लेकिन बथनाहा स्टेशन के आसपास रह रहे व्यक्तियों का प्रतिदिन दम घूँटते रहता है बथनाहा वीरपुर चौक से लेकर टोल टैक्स तक प्रतिदिन मालगाड़ी से इतना धूल उड़ता है की मंडल चौक से बथनाहा टोल टैक्स तक पूरा सड़क धूल मय बना रहता है अगर बात करें ।मालगाड़ी से उतरने वाले सीमेंट की डस्ट की तो सीमेंट की डस्ट आम इंसान के लिए बहुत हिं खतरनाक माना जाता है कभी सीमेंट डस्ट की मार झेलना पड़ता है तो कभी कोयले की डस्ट तो कभी गिट्टी की डस्ट तीनो की डस्ट आम इंसान के लिए बहुत हीं खतरनाक माना जाता है इस तीनो की डस्ट झेलने के साथ साथ सैकड़ो ट्रैक्टर की भीड़ एवं मिट्टी धूल का भी सामना आम इंसान को करना पड़ता है अभी मक्का का सीजन चल रहा है।
जिसको लेकर प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ ट्रैक्टर मक्का लेकर रोड जाम किए रहता है जिससे आए दिन दुर्घटना होने का डर बना रहता है, लेकिन इस पर प्रशासन की और से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है फारबिसगंज एवं बथनाहा प्रशाशन को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि ओवरलोड मक्का ट्रैक्टर के ड्राइवर अपनी नंबर आगे करने के लिए एक दूसरे का ओवरटेक करने से बाज नहीं आते है और जहां तहां ट्रैक्टर लगा कर रखता है जिससे आने जाने वाले बस ट्रक को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, बथनाहा प्रशासन को खासकर सीमेंट,गिट्टी एवं कोयला से निकलने वाले डस्ट के ऊपर संज्ञान लेना चाहिए रेक पॉइंट से कारोबार करने वाले कारोबारियों से विचार विमर्श कर डस्ट नहीं उड़े उस पर रोक लगाने की जरूरत है,। कटिहार डिवीजन के ए0 डी0 आर0 एम0 चौधरी विजय कुमार ने बताया पोल्यूशन की समस्या को लेकर विभाग कार्य कर रही है जल्द हिं पोल्यूशन से होने वाली समस्या से निजात मिल जाएगा, ओवर लोडिंग के संबंध में बताया वह मेरे कार्यक्षेत्र से बाहर है,





















