मीरा प्रवीण वत्स, नजरिया न्यूज, 11मई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल के उस बयान पर जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मोदी जी 75 साल की उम्र के बाद अमित शाह को प्रधान मंत्री बना देंगे।
गृहमंत्री शाह ने कहा ”इस देश के लोग, चाहे वे पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण या पूर्वोत्तर से हों, वे मोदी के साथ खड़े हैं। INDI गठबंधन के सभी नेता जानते हैं कि हम 400 सीटें पार करने जा रहे हैं और मोदी जी तीसरी बार इस देश के पीएम बनेंगे इसलिए वे इस तरह की भ्रांति फैला रहे हैं।मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है और 2029 तक देश का नेतृत्व मोदी जी ही करेंगे।आने वाले चुनाव का नेतृत्व भी करेंगे।





















