=पत्नी सुनीता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कार्यकर्ताओं के साथ कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की
=आप कार्यालय में सीएम केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया
=मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया
=रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया
= अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है
प्रतिभा सिंह, नजरिया न्यूज, 11मई।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी कार्यालय में उन्होंने मीडिया से कहा:
पीएम मोदी ने एक खतरनाक मिशन शुरू किया है और वो है वन नेशन वन लीडर। भाजपा ने अपने नेताओं का सफाया किया है। मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को रिटायर किया गया। इन्होंने रमन सिंह, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल की राजनीति को खत्म कर दिया है। अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया थ। कल केजरीवाल जेल से बाहर आए। जिसके बाद आज सीएम हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। आप कार्यालय में सीएम केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा।





















