- भगवान परशुराम की जयंती समारोह में शरीक हुए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप
- श्रेष्ठता का परिचय है भगवान परशुराम- अजय झा
- हम हिन्दू समाज के लिए गौरव का दिन- आदित्य नारायण झा
- राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने मनाई परशुराम जयंती, सांसद प्रदीप हुए शरीक
नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश।अररिया नगर स्थित राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष अजय झा जी के आवास पर बड़े ही धूमधाम से भगवान विष्णु के छठे अवतार कहे जाने भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई, जहां अररिया से भाजपा प्रत्याशी, सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं समाज के कई प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान परशुराम को संरक्षण के देवता- धर्म के रक्षक एवं कर्म के दाता बताते हुए भगवान परशुराम से जनकल्याण की प्रार्थना किया साथ ही इस पावन घड़ी पर समस्त अररियावासियों को अक्षय तृतीया तिथि की शुभकामनाएं दिया।
वहीं परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय झा ने कहा कि हम सभी के जीवन में परशुराम है। हम उनका अनुसरण करके ही अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकते हैं,भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर मैं समस्त अररिया वासियों को शुभकामनाएं देता हूँ,
मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने इस तिथि को हिंदू समाज ल गौरव का दिन बताया एवं भगवान परशुराम से अररिया में भाजपा के विजय की प्रार्थना किया।





















