नजरिया न्यूज अररिया। 18 साल में तीन वार्ड पार्षद बदलने के बाद भी नहीं हुआ शिवपुरी वार्ड नंबर 9 का प्राप्त आवेदन के मुताबिक शिवपुरी वार्ड नंबर 9 के वासियों ने कहां की जल्द सड़क निर्माण नहीं तो होगा तो होगा आंदोलन, वार्ड पार्षद,मुख्यपर्षद, उपमुख्य पार्षद, कार्यपालक अभियंता नगरपरिषद, जिला पदाधिकारी सहित पूर्व सांसद अररिया भी मौन
नमस्कार आप देख रहे नवविहार 24
अररिया नगरपरिषद के वार्ड संख्या 9 के शिवपुरी गली नंबर 1 के सड़क का मामला गरमाता जा रहा है।
दरअसल गुरुवार को हुए हल्की वारिश से ही सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गली नं0 1 की सड़क करीब 18 वर्ष पूर्व बना था जिसके बाद अबतक सड़क पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है जबकि तीन बार नए वार्ड पार्षद भी भी चुनाव के वक्त सड़क की समस्या को लेकर ही बनें है पार्षद। आपको बता दें कि एनएच 327 से मुक्ति नाथ मुखिया के घर तक जर्जर अवस्था में है सड़क। प्राप्त आवेदन के मुताबिक जगह जगह गढ्डा बना हुआ है। हल्की सी वारिश होने पर सड़क मे दो फिट तक पानी जमा हो जाता है। सड़क पर पानी लगे रहने से टोटो, स्कूल वैन नहीं आती है। इसका खामियाजा पैदल चलने वाले महिला पुरुष वह स्कूल जाने वाले बच्चों को उठाना पड़ता है।
इसका जवाब कौन देगा हालांकि इस समस्या को लेकर कई 12 वार्ड वासियों के द्वारा फोन पर एवं लिखित आवेदन नगर परिषद जिला परिषद अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को दी गई है परंतु अब तक किसी का ध्यान इस और नहीं हो सका अब लगता यह है कि कहीं कोई अनहोनी हो जाए तब ही वार्ड के पार्षद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान इस और आकृष्ट होगा।






















