नजरिया न्यूज ताराबाड़ी। दीपक राज।
अररिया प्रखंड के साहसमल पंचायत अंतर्गत पटेगना वार्ड संख्या तीन के वर्तमान वार्ड सदस्य कमलेश कुमार ठाकुर का निधन इलाज के दौरान गुरुवार को हो गया। निधन की खबर मिलते ही अररिया ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया। पटेगना हॉस्पिटल टोला निवासी स्व अनन्दी प्रसाद ठाकुर के पुत्र वार्ड सदस्य कमलेश पंद्रह दिन पूर्व फारबिसगंज अररिया फोर लेन सड़क के रामपुर चौक फारबिसगंज में एक कार के चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया था। इलाज के दौरान गुरुवार विराटनगर नेपाल में मौत हो गई।
जानकारी अनुसार साहसमल पंचायत वार्ड नंबर तीन के वार्ड सदस्य कमलेश कुमार ठाकुर पंद्रह दिन पहले फारबिसगंज रामपुर पेट्रोल पंप के निकट सड़क दुघर्टना में बुरी तरह घायल हो गया था। आनन-फानन में घायल अवस्था में फारबिसगंज रेफ़रल हॉस्पिटल ले गया जहां बेहतर इलाज के लिए उसे न्यूरो हॉस्पिटल विराटनगर नेपाल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी दो भाई और तीन बहन समेत दो पुत्री को छोड़कर इस दुनिया से चल बसे। शोक व्यक्त करने वालों में वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि महमूद रेजा, पूर्व मुखिया अरशद आलम, विनोद पासवान, उपप्रमुख प्रतिनिधि श्याम पासवान, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष विरेंद्र विश्वास, मनोज कुमार विश्वास, सुनील सोनार, अकबाल अंसारी, डाक्टर रघुनंदन प्रसाद, प्रदीप कुमार साह, लक्ष्मण साह, सुरेश सिंह आदि शामिल हैं।






















