नजरिया न्यूज़ अररिया। बदलते मौसम के मिजाद के बाद अररिया जिला मुख्यालय में दिन के 12 : 30 बजे
से 1: 10 मिनट तक हो रही बारिश से आम लोगों को चिलचिलाती धूप एवं उम्र से भरी गर्मी से राहत मिल है।
पिछले कई सप्ताह से अररिया जिला मुख्यालय व प्रखंड हीट वेव की चपेट में था जहां भीषण चिलचिलाती धूप और बदन को जलाने वाली तेज पछुआ हवा से राहत मिल रहा है। वहीं दूसरी और इस बदलते मौसम का प्रभाव अररिया जिला मुख्यालय व प्रखंडो में भी देखने को मिल रहा है, बारिश होने से बाजार पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है बाजार के व्यवसाय दुकान बैठ कर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
भीषण गर्मी और तेज गर्म भरी पछुआ हवा से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। मौसम के इस बेरुखी से सुबह से शाम तक लोग अपने घरों में कूलर एवं पंखा के निचे दुबके रहनें को मजबूर थे। जलाने वाली तेज पछुआ हवा से मुख्य सड़क स्टेट हाइवे सहित सभी ग्रामीण सड़कें सुनसान पड़ी रहती थी।