नजरिया न्यूज समस्तीपुर/दलसिंहसराय।
भाजपा के राज्य सभा सांसद सह नवादा से एडीए प्रत्यासी डॉ विवेक ठाकुर ने समस्तीपुर जिला में तीन दिवसीय दौरे के दौरान दलसिंहसराय में भाजपा नेता सह जिला के पालक सामंत कुमार चौधरी के आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि मैं समस्तीपुर जिला में तीन दिवसीय दौरे पर हूं।इस दौरान अभी तक 22 गांवों का जनसंपर्क किया है।जहां सभी ओर मोदी जी की चर्चा है।वंही जात पात से ऊपर उठकर पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग सहित महिलाओं में भी उत्साह के साथ जनता स्पष्ट रूप से उजियारपुर में मेंडेट देने जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंढ बहुमत से सरकार बना रही है। लालू के लाल गद्दी के लिए डिप्रेशन में है। अबकी बार बिहार में 40 पार का नारा बुलंद रहेगा। समस्तीपुर के दोनों सीट पर यहां की जनता एनडीए को जीता कर दिल्ली भेजने का काम कर रही है।
वहीं उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा के बारे में बताया कि शांभवी को लेकर महिलाओं में एक अलग तरह का उत्साह है। शांभवी युवा प्रत्यासी है।
साथ ही उन्होंने उजियारपुर लोकसभा के बारे में बताया कि यहां मोदी जी का दस साल का इतिहास रहा है। हमने विकास को लेकर चुनाव शुरू किया। लेकिन विपक्ष विनाश और विभाजन की राजनीतिक कर रही है। मोदी सरकार मुस्लिम समाज के आरक्षण को नेशनल लेवल पर लागू करने जा रही है। सामाजिक विभाजन के माध्यम से देश को बेचने का काम हो रहा है। जो की गत तीन सौ साल हम पे शासन किया जिससे आज उसकी अर्थ व्यवस्था हमसे पीछे है।
राहुल गांधी डिप्रेशन में है। नित्यंदनाद राय को यहां की जनता प्रचंड बहुमत से जीताकर एक नया इतिहास बनाने जा रही है।मौके पर रोसड़ा विधायक बिरेंद्र पासवान, जिला पालक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य सामंत कुमार चौधरी, लोकसभा संयोजक रामसुमिरन सिंह, मनोज गुप्ता, अजय शर्मा, ललन सिंह, बिमला देवी, अभय कुमार, सुजीत पाठक उर्फ गोरेलाल, कपिलदेव चौधरी, सरोज चौधरी, सुमित भूषण, सुजय पांडे, कन्हैया सिंह, संजीत पांडे, चंद्रशेखर ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।






















