संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
गुरुवार को पलासी के ऐतिहासिक डाक बंगला मैदान में महागठबंधन की तरफ से विशाल चुनावी जनसभा आयोजित किया गया था और सभा की अध्यक्षता राजद के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने की है वहीं इस विशाल जनसभा में प्रखंड और जिला समेत प्रदेश के दर्जनों नेताओं ने शिरकत की है
वहीं चुनावी जन सभा में हजारों की संख्या में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था और इस अवसर पर राजद प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि देश की सत्ता पर बैठी मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को तार- तार कर दिया है वहीं देश में नफरत का वातावरण को बल मिला है वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देने का काम करेंगे वहीं मौजूदा केंद्र की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज इस सभा में प्रतिज्ञा लेकर जाएं कि इस जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेकेंगे और लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि देश को आजाद करने में हमारे पूर्वजों ने कुर्वानी दी है और जान गंवाये हैं और यह देश हमारा है आपका है वहीं यह सरकार देश में नफरत फैलाती है वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई है वहीं उन्होंने कहा कि दुनियाँ में इतना बड़ा झूठा प्रधानमंत्री मैंने नहीं देखा है वहीं इस सरकार ने लोगों को आपस में बाँटने का काम किया है वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने सतरह महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी दिया है वहीं यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है वहीं हम लोग देश और संविधान को बचाने का लडाई लड़ रहे हैं और हम लोग बिहारी हैं गुजराती से नहीं डरेंगे और उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब परिवार को साल में एक लाख रुपये का आर्थिक मदद दिया जायेगा
वहीं अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा भगाओ देश बचाओ वहीं इस चुनावी सभा के मंच पर राजद के प्रदेश सचिव अरुण यादव व राजद जिला अध्यक्ष मनीष कुमार यादव व पूर्णिया के जिला परिषद अध्यक्ष छोटू सिंह राजद जिला प्रवक्ता जगदीश झा गुड्डू, अभिषेक आनंद व मुखिया अमरजीत यादव मुखिया आदिल रजा एवं अन्य लोग उपस्थित थे






















