- भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह को अपार बहुमत से कर रहे जिताने की अपील
नजरिया न्यूज अररिया। अररिया विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे एन डी ए के कद्दावर नेता सह परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार अपने टीम के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह को अपार बहुमत से जिताने के लिए पर डे कर जनसंपर्क अभियान में डटे दिख रहे हैं। बुधवार 1 मई 2024 को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु के साथ अररिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अररिया दक्षिण भाग जैसे कोदरकट्टी रामपुर, कुसियारगांव, कमलदाहा, गैड़ा, चन्द्रदई, चातर ,ढकिया सहित दर्जनों गांव का वे दौरा किया।
इधर अररिया लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये पहली बार 51- सिकटी विधानसभा की धरती पर पधार रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 02-05-2024 को 9:45 बजे सुबह धरमगंज मैदान में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने का वे सबों को न्योता भी दिए।






















