- बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने सिकटी में फीता काट किया एनडीए कार्यालय का उद्घाटन
- भाजपा ने किया सबका सम्मान, सबको दिया उन्हें अपना अधिकार- प्रदीप कुमार सिंह
- सभी गीला सिकवा भुलाकर एकजुटता से एनडीए का दें साथ- प्रदीप कुमार सिंह
नजरिया न्यूज़ सिकटी/अररिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सिकटी विधानसभा में चुनाव संचालन के लिए पलासी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यालय का उद्घाटन किया। अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काट कर सिकटी विधानसभा अंतर्गत चुनाव संचालन के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया।
वहीं कार्यालय उद्घाटन के बाद जिलाध्यक्ष व एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सांगठनीक पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उमंग व जोश के साथ मतदाताओं से मुलाकात कर उन तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों को पहुंचाने व उनके प्रणाम के निवेदन को भी पहुंचाने का निर्देश दिया। प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम सभी एनडीए के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से कहना चाहेंगे की आप सभी एकजुट होकर इस चुनाव में एनडीए का साथ दें और पीएम मोदी को पुनः देश के प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल समेत जिला व सिकटी विधानसभा के तमाम पदाधिकारी व एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






















