आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़
सोमवार को रानीगंज फारविसगंज मुख्य मार्ग पर गोदाम चौक के समीप एक चार पहिया अज्ञात वाहन ने सीटी रिक्शा में टक्कर मार दिया .जिस कारण सीटी रिक्शा पर सवार तीन महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है .जानकारी के मुताबिक सभी घायल महिला सीटी रिक्शा से फारविसगंज से रानीगंज की ओर आ रही थी इसी क्रम में एक चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस गाड़ी के द्वारा धक्का लगा है लेकिन पुलिस गाड़ी धक्का मारने के बाद फारविसगंज की ओर चलते बने वहीं कुछ लोगों का कहना है सीएम की सभा से पुलिस गाड़ी लौट रही थी.सभी घायलों को मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से अस्पताल लाया गया.जहां सभी घायलों को उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए अररिया भेज दिया गया है.घायलों में रानीगंज थाना क्षेत्र के बेतौना निवासी नीतू कुमारी,अनीता देवी,शीला देवी शामिल है वहीं पुलिस गाड़ी से दुर्घटना की पुष्टि नजरिया न्यूज़ नहीं करता है






















