अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज, 28अप्रैल। वाराणसी से पीएम मोदी, अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। इसकी चर्चा हो रही है। फिलहाल कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों के उम्मीदवार को लेकर कोई फ़ैसला नहीं हो सका है। किसी को उम्मीदवार भी नहीं बनाया गया है। इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना सुनिश्चित है।
फिलहाल समिति के सदस्यों ने कांग्रेस नेतृत्व से अनुरोध किया है वो पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अमेठी और रायबरेली से चुनाव में उतारें।
द हिंदू में छपी एक ख़बर के अनुसार इन दोनों सीटों पर किसे उतारा जाएगा इसका फ़ैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार पर छोड़ दिया गया है।
सूत्रों के हवाले से अख़बार लिखता है कि इस बात को लेकर अब और कोई बैठक नहीं होगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और चेयरपर्सन सोनिया गांधी बैठक में मौजूद थीं लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान होना है और यहां से नामांकन भरने की आख़िरी तारीख़ तीन मई है।
राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पर्चा भरा था और इस सीट पर मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हो चुका है।
पार्टी के भीतर इस तरह की मांग उठ रही है कि अमेठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उतारा जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन सीटों पर न लड़ने से ये संकेत जा सकता है कि हिंदी भाषी इलाक़े में कांग्रेस ने बीजेपी के आगे हथियार डाल दिए।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और केंद्र में सरकार बनाने में इस राज्य की भूमिका अहम होती है। 25 अप्रैल को ख़बर आई थी कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग कहा था।
उन्होंने कहा था, “कांग्रेस कार्यकर्ता, रायबरेली और अमेठी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के दूसरे हिस्सों की जनता अपने दोनों हाथ जोड़कर निवेदन कर रही है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हर हाल में चुनाव लड़ना ही चाहिए।






















