- चुनाव संचालन के लिए दो विधनसभा में खुला एनडीए कार्यालय*
- सभी गीला सिकवा भुलाकर एकजुटता से एनडीए का दें साथ- प्रदीप कुमार सिंह
नजरिया न्यूज अररिया। विकाश प्रकाश। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए रानीगंज और फारबिसगंज मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कार्यालय का उद्घाटन किया। अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काट कर रानीगंज और फारबिसगंज विधानसभा अंतर्गत चुनाव संचालन के लिए कार्यालय का उद्घाटन किया।
वहीं कार्यालय उद्घाटन के बाद जिलाध्यक्ष व एनडीए प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सांगठनीक पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उमंग व जोश के साथ मतदाताओं से मुलाकात कर उन तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये कार्यों को पहुंचाने व उनके प्रणाम के निवेदन को भी पहुंचाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, रानीगंज विधनसभा विस्तारक आलोक भगत, मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार सुमन समेत एनडीए गठबंधन के रानीगंज व फारबिसगंज विधानसभा के तमाम पदाधिकारी व एनडीए के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






















