नजरिया न्यूज़ अररिया। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ी चौक एनएच 27 पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी।घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 27 अररिया-फारबिसगंज मार्ग को जाम कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान नॉलेज आलम जो फरसा डांगी का रहने वाला था। वही दूसरा घायल व्यक्ति का नाम इश्तियाक है जो मुरबल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक व्यक्ती मोटरसाइकिल से एनएच पार कर फारबिसगंज जाने वाली मार्ग पर जा रहा था की तभी फारबिसगंज की और आ रही एक तेजरफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया !और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकी एक युवक मुलबल्ला निवासी इश्तियाक नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जहां उसका ईलाज चल रहा है!घटना की सुचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर गुस्साए लोगों को समझाने में जुटी है।घटना की सुचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार रजक,यातायात थानाध्यक्ष पुनि अरविंद कुमार,अपर थानाध्यक्ष पुअनी संजीव कुमार, पुअनी कुमार ऋषिराज समेत नगर थाना के पुअनी शिल्पा कुमारी,पुअनी अंकुर कुमार सहित टाइगर मोबाइल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। सिद्धि इंटरप्राइजेज के ₹4.85 लाख गबन मामले में अररिया पु bbलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...






















