नजरिया न्यूज। भरगामा। जीतू दास। गुरुवार को भरगामा थाना में गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मो सद्दाम को जेल ले जाने के क्रम में पुलिस को चकमा देकर फरार। भरगामा थाना क्षेत्र के बीरनगर निवासी कुख्यात अपराधी मो सद्दाम को भरगामा पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ भरगामा पुलिस ने नाटकीय अंदाज में वार्ड संख्या आठ में मो जफरुल के मचान पर बैठकर फाइनेंस कर्मी से पैसा लूटने का प्लान बना रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया व आवश्यक पूछताछ एवं कार्यवाई के बाद एक ऑटो से एसआई रविंद्र कुमार सिंह व दो सशस्त्र बल के जवान के साथ न्यायिक हिरासत भेज दिया।
फोटो कैप्सन : फाइल फोटो कुख्यात अपराधी सद्दाम
जबकि न्यायालय में उपस्थापन के बाद जेल ले जाने के क्रम में जेल से पहले आरा मिल के पास कुख्यात अपराधी हथकड़ी लगे रस्सी सहित कूदकर मक्के के खेत में छुपकर फरार हो गया। हलांकि अपराधी को भागते हुए देख एसआई रविंद्र कुमार सिंह भी कुद गये जिससे उनका दांया हाथ टूट गया फिर भी उन्हौने काफी देर तक मोबाइल के रोशनी में मकई के खेत में तलाश करते रहे लेकिन कुख्यात अपराधी नहीं मिला इसको लेकर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सी रविंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।






















