नजरिया न्यूज। भरगामा/अररिया। जीतू दास।
प्रखंड के चरैया हाट से टपरा जाने वाली सड़क किनारे लूट की योजना बना रहे दो युवक को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुरूवार को संध्या 6 बजे के आसपास भरगामा थानाक्षेत्र के बीरनगर पुर्व पंचायत अंतर्गत चरैया हाट से टपरा जानेवाली सडक किनारे लूट की योजना बना रहे तीन युवक नीतीश कुमार साह पिता कुमार कौशल साह छर्रापट्टी वार्ड संख्या 8 व बबलू चौधरी पिता स्व शालिग्राम चौधरी चरैयाहाट वार्ड संख्या 13 को एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर काला रंग का पल्सर के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि इन दोनों के एक साथी प्रिंस कुमार जो पूर्वी चरैया निवासी है वह भागने में सफल रहा।
पुलिस सुत्र के अनुसार एसआई चंद्रप्रकाश प्रसाद किसी केश के जांच के लिए बिसहरिया आया
के क्रम में गुप्त सुचना मिली कि तीन युवक किसी लूट को अंजाम देने की योजना बना रहा है। वहीं एसआई नें थानाध्यक्ष मनीष कुमार को सुचना दिया जिसपर एसआई संजय कुमार सिंह, एएसआई गौरीशंकर यादव, एएसआई परवेज अहमद व सशस्त्र बल के जवान घटनास्थल से खदेडकर कर गिरफ्तार कर लिया जबकि एक युवक भागने में सफल रहा।
गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया लूट की योजना बना रहे तीन युवक मे दो युवक को एक देशी कट्टा ,एक जिंदा कारतूस व एक बिना नंबर पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जबकि इनके एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक से पुछताछ जारी है।






















