अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 17अप्रैल। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रीकला सिंह को बसपा ने जौनपुर से अपना उम्मीदवार बनाया ।
श्रीकला सिंह बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी हैं। भाजपा ने कारोबारी कृपाशंकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन ने बाबूसिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 
बाबूसिंह कुशवाहा, सपा उम्मीदवार -फाइल फोटो
बाबू सिंह कुशवाहा को सपा ने टिकट दिया है। दो पुरुष और एक महिला के बीच त्रिकोणीय लड़ाई में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से कौन लोकसभा में प्रतिनिधित्व करेगा, इसका पता छह जून को चलेगा।
कृपाशंकर सिंह, भाजपा उम्मीदवार-फाइल फोटो





















