वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंन।
किशनगंज शहर के कालू चौक हवाई अड्डा रोड में भाड़े के मकान में रह रहे एक युवक संजय पासवान पिता अमरदेव पासवान सपहुआ थाना गौरी चौक जिला पटना निवासी ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। वहीं इसकी सूचना मकान मालिक के द्वारा टाउन थाना पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर एसडीपीओ गौतम कुमार, टाउन थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पहुंचकर मामले को लेकर जांच में जुटी गई। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि युवक का नाम संजय पासवान, पिता अमरदेव पासवान, सपहुआ थाना गौरी चौक जिला पटना निवासी है भाड़े के मकान में रहकर बीएसएफ में बहाली को लेकर तैयारी कर रहा था। फिलहाल मामले को लेकर मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू,
पूर्वी भारत की कृषि को मजबूत बनाने पर विशेषज्ञों ने दिया जोर नजरिया न्यूज़ पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का...



















