• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज -06 वर्ष तक के बच्चों में बेहतर शिक्षा एवं सुपोषण का सूत्रधार बन रहा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र- समृद्ध परिवार असंतुष्ट

किशनगंज -06 वर्ष तक के बच्चों में बेहतर शिक्षा एवं सुपोषण का सूत्रधार बन रहा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र- समृद्ध परिवार असंतुष्ट

April 8, 2024
अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

May 27, 2026
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

May 27, 2026
विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

May 27, 2026
जिले के लिए वरदान बनी 102 एम्बुलेंस सेवा

जिले के लिए वरदान बनी 102 एम्बुलेंस सेवा

May 27, 2026
स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

May 27, 2026
अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

May 26, 2026
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

May 25, 2026
पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

May 25, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

May 25, 2026
बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

May 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज -06 वर्ष तक के बच्चों में बेहतर शिक्षा एवं सुपोषण का सूत्रधार बन रहा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र- समृद्ध परिवार असंतुष्ट

by Kumar Shrivastav
April 8, 2024
0
किशनगंज -06 वर्ष तक के बच्चों में बेहतर शिक्षा एवं सुपोषण का सूत्रधार बन रहा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र- समृद्ध परिवार असंतुष्ट
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 222

उपलब्धि :मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुशिक्षित हो रहे हैं नौनिहाल

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज 06 अप्रैल ।

बेहतर शिक्षा एवं सुपोषण बच्चों के सर्वंगिण विकास और के लिए जरुरी होता है। इस दिशा में आईसीडीएस की भूमिका सराहनीय रही है। शिक्षा एवं पोषण से बच्चों को जोड़ने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों का आधुनिकरण आईसीडीएस की सेवाओं को अधिक प्रभावी बना रही है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित कर आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही इसे आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। ताकि बच्चों के लिए बेहतर उपयोगी बनाया जा सके। जिले के कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी गांव स्थित मोहरमारी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाई के साथ ही पौस्टिक आहार खाने से लेकर सभी तरह का ख्याल रहा जाता है। इसके लिए केंद्र में पोषण वाटिका का भी निर्माण किया गया है, जहाँ जहां नींबू, पालक, पपीता, अमरुद, केला, गाजर, फूल की खेती की गई है। वहीं पढ़ने वाले बच्चो की माताओं के विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए महीने के प्रथम शुक्रवार को आरोग्य दिवस मनाया जाता है जिसमें एएनसी जांच की सुविधा उपलब्ध रहती हैं। यह जानकारी
समेकित बाल विकास परियोजना विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जया मिश्रा ने आज दी।

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से शिशुओं को बनाया जाएगा स्मार्ट: डीपीओ

समेकित बाल विकास परियोजना विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जया मिश्रा ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडो में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को स्मार्ट बनाए जाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसके सभी सात प्रखंडों से एक आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया गया है। ताकि उसको देख कर आसपास के केंद्रों की सेविकाओं द्वारा एक सार्थक प्रयास कर अपने केंद्रों को भी उसी तर्ज़ पर बना सके।

उन्होंने बताया,जिन केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमियां रहेंगी वहां सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा जाएगा। इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को सेविकाओं द्वारा खेल-खेल में ही नई-नई तकनीकों के सहारे अक्षर का ज्ञान सिखाया जाता हैं।आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिये अधिक रूचिकर व उपयोगी बनाने के उद्देश्य से जिले के चिह्नित आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ इसे आधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है। ताकि सहज अंदाज में बच्चों के शैक्षणिक कौशल का विकास संभव हो सके। मॉडल केंद्रों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग के माध्यम से गिनती, वर्णमाला, पशु-पंक्षियों के चित्र, कार्टून्स व मापतौल के चित्रों अंकन किया गया है। ताकि बच्चे खेल-खेल में नई जानकारियां हासिल कर सकें और उन्हें बुनियादी शिक्षा दी जा सके।

केंद्र के प्रति बढ़ा है बच्चों का रूझान-प्रियंका श्रीवास्तव, सीडीपीओ:

कोचाधामन प्रखंड की सीडीपीओ प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया की मॉर्डन आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद केंद्र के प्रति बच्चों का रूझान काफी बढ़ा है। पहले पोषक क्षेत्र के बच्चे केंद्र आने में कोई रूचि नहीं लेते थे।लेकिन केंद्र में सुविधाओं के हुए विकास के बाद बच्चों की उपस्थिति में काफी सुधार हुआ है।केंद्र पर आने वाले बच्चे खेल-खेल में ही अपना पाठ याद करते हैं।केंद्र पर विद्युत सेवा, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को जरूरी जानकारी देते हुए उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर ध्यान दिया जाता है।

व्यावसायिक प्ले स्कूलों को मात दे रहा है मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र:

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जया मिश्रा ने बताया कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र 06 साल से कम उम्र के बच्चों को बेहतर प्री स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिहाज से बेहद कारगर साबित हो रहा है। व्यावसायिक प्ले स्कूल की तरह तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।इन केंद्रों पर बच्चों के लिये खेल से लेकर मनोरंजन तक के लिये जरूरी इंतजाम उपलब्ध हैं. केंद्र के माध्यम से शिशु व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य, पोषण व प्री स्कूल से जुड़ी सेवा स्थानीय लोगों को सहजता पूर्वक उपलब्ध कराया जा रहा है।

मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में नौनिहालों का रखा जाता है विशेष ख़्याल:

महिला पर्यवेक्षिका प्रीति ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल से पूर्व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की शुरुआत हुई थी। जब से मॉडल केंद्र बना हुआ है, तब से इसके प्रति बच्चों का रूझान काफी बढ़ा हुआ है। पहले के दिनों में पोषक क्षेत्र के बच्चे या अभिभावकों द्वारा केंद्र आने में अधिक रूचि नहीं दिखाते थे। लेकिन अब सभी तरह की आवश्यकता अनुसार सुख सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। जिस कारण सुविधाओं गुणात्मक सुधार हुआ है। केंद्र पर आने वाले बच्चे खेल-खेल में ही अपना पाठ याद करते हैं। वहीं केंद्र में लाइट, पंखा, शुद्ध पेयजल, हैंडवाश स्टेशन, रसोईघर, दीवाल पेंटिंग, हिंदी वर्णमाला, शौचालय, मनोरंजन के साधन के लिए एलईडी, झूला, डस्टबिन सहित कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है जबतक बड़े और समृदू परिवारों के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में नहीं होगा, व्यवसायिक स्कूलों के प्रति अभिभावकों का रूझान बना रहेगा।
===
26 अप्रैल दिन शुक्रवार, वोट के लिए किशनगंज तैयार
=============================

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

by Office Araria
May 27, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। कुमार श्रीवास्तव। अररिया पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई...

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

by Office Araria
May 27, 2026
0

पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

May 27, 2026
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

May 27, 2026
विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

May 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
  • बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित
  • विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…
  • जिले के लिए वरदान बनी 102 एम्बुलेंस सेवा
  • स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!