नामांकन पत्रों की जांच में मोहम्मद हसेरुल -दिलीप पासवन -प्रदीप बैठा का एक -एक सेट नामांकन अस्वीकृत
=बाकी सेट के आधार पर उम्मीदवारी वैध
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज, 05अप्रैल।
लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की आज जांच की गई। मोहम्मद हसेरुल -दिलीप पासवन -प्रदीप बैठा का एक -एक नामांकन सेट अस्वीकृत कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है की नामांकन में प्रत्याशी द्वारा अधिकतम चार सेट में नामांकन भरा जा सकता है। उक्त प्रत्याशियों का एक सेट अस्वीकृत हुआ है, अर्थात उनके द्वारा भरे गए बाकी सेट के आधार पर उनकी उम्मीदवारी वैध है। सभी प्रत्याशियों के नामांकन हेतु सभी संचिकाएँ सक्ष्म प्राधिकार द्वारा स्वीकृत कर ली गयी है। इसके अलावा नामांकन दाखिल किए गए सभी 15(पंद्रह)प्रत्याशी योग्य पाये गए।
गौरतलब है कि दिनांक:- 08-04-2024 को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन को वापस करने की अंतिम तिथि है।इस संपूर्ण प्रक्रिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के अलावा जिले के विभिन्न पदाधिकारी गण यथा मनोज कुमार रजक(जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी),श्रीमती परवीन जहाँ(उप निर्वाचन पदाधिकारी),अमरेंद्र कुमार पंकज(अपर समाहर्ता),कुंदन कुमार सिंह(जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी-सह जिला योजना पदाधिकारी- सह-विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा)के साथ समाहरणालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
26 अप्रैल किशनगंज वोट के लिए तैयार:
किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में छह जून को मतगणना होगी। इसके लिए 26अप्रैल को मतदान होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की। इसके लिए सभी जागरूक मतदाताओं से भी स्वीप कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान अभियान में शामिल होने की अपील की जा रही है।





















