माला मिश्रा, नज़रिया न्यूज़, जोगबनी (अररिया)।
कोशी प्रदेश नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत चतरा में आगामी सत्रह अप्रैल को विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री के आगमन पर भव्य स्वागत के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर चल रहा है। आयोजक जगद्गुरू श्री रामानंदाचार्य सेवा पीठ बराह क्षेत्र चतरा प्रमुख अनंत श्री विभूषित रामकृष्णाचार्य महायोगी सिद्ध बाबा, बिराटनगर, धरान, ईटहरी सहित आसपास के इलाकों में पहुंच प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रण दे रहे है।
सिद्ध बाबा के अनुसार पीठाधीश धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का आगमन हेलीकप्टर से होगा। कार्यक्रम स्थल पर कोशी प्रदेश के गृह मंत्री शमशेर राई, राज्य मंत्री सुनिता गुरुंग, नेपाली सेना सहायक रथी धन बहादुर थापा, कोशी प्रदेश के डीआईजी चंद्र कुबेर खापुंग, कोशी प्रदेश ट्राफिक प्रमुख मनोज पौडेल सहित अन्य अधिकारी पहुंच सुरक्षा संबंधित जायजा ले रहे है।
बताया गया है की प्रसिद्ध पीठाधीश के आगवन पर नेपाली सेना, एपीएफ, नेपाल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर विशाल टेंट लगाए गए है जिसमे दिन रात काम चल रहा है। जगह जगह स्वागत गेट बनाए जा रहे है। इधर नेपाल स्काउटका केन्द्रिय आयुक्त नवल प्रसाद उपाध्याय, कोशी प्रदेश आयुक्त हेमन्त भण्डारी, कोशी प्रदेश अधिकृत नवराज घिमिरे, बिराटनगर महानगरपालिका स्थानिय आयुक्त नविन पहाड़ी ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। नेपाल स्काउट्स के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर करीब दो सौ स्काउट्स के स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।























