*अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज, 03अप्रैल।*
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी इंडिया गठबंधन पर आज जमकर बरसे और देश की अनगिनत समस्याओं के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली और यूपी में सपा के शासनकाल को याद किया। *उन्होंने कहा:*
विपक्ष का गठबंधन घोटालेबाजों की बारात है। इंडिया गठबंधन को विकास का नहीं भ्रष्टाचार का मॉडल है। विपक्ष देश को लूटना चाहता है।
*यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने आगे कहा:*
इंडी गठबंधन राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करने के लिए बनाया गया है। 2 दिन पहले दिल्ली में गठबंधन की रैली हुई थी। मंच पर देश के तमाम भ्रष्टाचारी दल दिखाई पड़े थे।
*उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी हवाले से कहा :*
भ्रष्टाचारी हटाओ। इंडी गठबंधन रैली भ्रष्टाचारी बचाओ रैली थी।घमंडिया गठबंधन का काम है लूटना,हर दिन नया झूठ बोलना, पीएम को गाली देना, देश को बदनाम करना।
*अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा:*
जाति धर्म के नाम पर समाज को बांटने का बांटने का काम इंडिया गठबंधन कर रही है। पीडीए का मतलब पाखंड धोखा और अत्याचार है।जब सपा की सरकार थी उसमें सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े अल्पसंख्यक, महिलाओं और नौजवानों को प्रताड़ित किया गया।
*उन्होंने कहा:*
सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया को संरक्षित किया।सपा ने 2012 से 2017 तक यूपी को अपराध व भ्रष्टाचार युक्त प्रदेश बनाया था।तब थाने माफिया चलाते थे।उनके भ्रष्टाचार को देश का बच्चा-बच्चा व चप्पा चप्पा जानता है।तब प्रदेश विकास के लिए नहीं दंगों के लिए जाना जाता था।सपा पार्टी समाजवाद के नाम से परिवारवाद को पोषित कर रही है।
*अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा:*
कांग्रेस पार्टी ने आकाश से पाताल तक आजादी से आज तक घोटाले को पोषित करने और देश को लूटने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने बीते 10 सालों में 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर सबके विकास को सुनिश्चित किया है।आज मोदी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।जितने देश को लूटा है,उसको लूटा धन वापस करना पड़ेगा। *उन्होंने कहा:*
लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी अदालत होती है। यूपी में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी।जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है।
*अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा श्री दानिश ने कहा:*
विपक्ष गुमराह व झूठ के एजेंडे के साथ राजनीति कर रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन, प्रणीत बौद्धिक आदि मौजूद रहे। इसके पहले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के अमहट पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, बाबी सिंह,आलोक आर्या,संदीप सिंह, जिला मंत्री राजेश सिंह व आशीष सिंह रानू,भाजपा नेता अफजल अंसारी, डावर खान, शमीम खान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।





















