अररिया (नजरिया न्यूज )। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को शहर जगह-जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस, यातायात थाना पुलिस के द्वारा हरियाबाड़ा टोल प्लाजा के समीप वाहनों की जांच की। इस क्रम में बाइक और चार चक्का वाहन की डिक्की, इंश्योरेंस, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व ऑनरबुक की जांच की। यातायात नियम का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों का चालान किया गया। वाहन चलाते समय चालकों को हेलमेट व सीटबेल्ट पहनने की अपील की गई। इधर, सघन वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप मच गया।
इस संदर्भ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया की अगामी लोक सभा चुनाव और पर्व खत्म हुआ है इसको लेकर लोगों का आना जाना हो रहा है। मादक पदार्थ से लेकर नकदी के परिवहन को रोकथाम के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच पड़ताल कि जा रही है यह पुरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच अभियान में एएसपी रामपुकार सिंह प्र. पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार पोद्दार, प्र. पुलिस उपाधीक्षक माधुरी कुमारी नगर थानाध्यक्ष पुनि मनीष कुमार रजक, पुअनी शिल्पा कुमारी, पुअनी अंकुर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















