वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज शहर के कर्बला ईरानी बस्ती के समीप एक महिला टीचर से तीन लाख रुपए बाइक पर सवार दो बदमाश ने छिंताई कर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित महिला टीचर मीनू कुमारी मोतीबाग निवासी ने बताई की सीमेंट का कारोबार मेरे पति करते हैं। इस दौरान सीमेंट के एक कस्टमर एक लाख बीस हजार रुपए दिए और उसके बाद हम लोग पश्चिमपाली स्थित एसबीआई बैंक से 36 हजार एवं हॉस्पिटल रोड स्थित बड़ौदा बैंक से एक लाख 44 हजार निकासी कर कुल राशि तीन लाख रुपए लेकर अपने पति के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश कर्बला चौक ईरानी बस्ती के समीप आकर मेरे हाथ से मेरे पैसे का बैग छीन कर फरार हो गया। मामले को लेकर टाउन थाना पुलिस के द्वारा बैंक से लेकर लोहार पट्टी, कर्बला चौक, मोतीबाग तक सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद
नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...











