राजकुमार साह बारसोई कटिहार।
नामांकन की तिथि आरंभ हो जाने के बाद भी एक प्रमुख गठबंधन के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं होने से क्षेत्र में अटकलें का बाजार गर्म है। एक तरफ जहां लोगों के कान यह सुनने को बेताब है की कटिहार लोकसभा से किसको टिकट मिला। वहीं दूसरी तरफ फेक न्यूज़ के आधार पर लोग तरह-तरह के दावे भी कर रहे हैं। और हर तरह के समाचार माध्यम तथा लोगों की कानाफूसी पर भी को भी मतदाताओं का ध्यान है। ताकि कहीं से भी उनको अपने काम की बात सुनने को मिल जाए परंतु पार्टी हाई कमान या गठबंधन दल के मुखिया के द्वारा अब तक प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। जिसको लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। लोग बाग इंतजार में है की किस दमदार प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी कौन होगा इस बार का महारथी। यह जानने के लिए लोग काफी उत्सुक है। कौन ऐसा प्रत्याशी होगा जो कि सामने वाले गठबंधन के प्रत्याशी को पछाड़ सकेगा क्योंकि सामने वाला पछाड़ने में माहिर है इससे पहले भी दिग्गजों को पछाड़ कर सीट पर कब्जा कर लिया था। इसलिए भी लोग बड़े महारथी का नाम सुनना चाहते हैं। तथा चौक, बाजार, गली, मोहल्ले, गांव, शहर हर जगह इसी बात की चर्चा है। इतना ही नहीं तरह-तरह के अटकलें भी लोगों द्वारा लगाई जा रही है हर कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम की संभावना को व्यक्त करते हुए उसकी दावेदारी बताता है। लोग जानना चाहते हैं कि इसलिए चर्चाएँ भी इस बात की हो रही है। इतना ही नहीं अभी तक एक प्रमुख गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं हुई है और वहीं दूसरी तरफ जीत हार का भी आकलन चलने लगा है। आम चुनाव है। आम लोगों की भागीदारी है। और आम लोग इस चुनाव के प्रमुख किरदार है इसीलिए वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना उनका हक है।





















