– राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन – 02 की अच्छी शुरुआत
– 02 जनवरी से लगातार 31 मार्च 2026 तक चलता रहेगा मध्यस्थता
– सफल सफलता के लिए मध्यस्थता केन्द्र के सभी 12 प्रशिक्षित मध्यस्थ लगे हुए है, इनमें 05 न्यायिक पदाधिकारी व 07 अधिवक्ता हैं शामिल
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली, मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के मार्गदर्शन में विगत 02 जनवरी से लगातार 31 मार्च तक पक्षकार अपने न्यायालीय मामलों का शीघ्र, शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराने में जुटे हुए हैं.
इस 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 की अपार सफलता के लिए अबतक विभिन्न न्यायालयों से 289 मामले मध्यस्थता के लिए मध्यस्थता केन्द्र आ चुके हैं। इनमें अबतक 30 मामलों में सफल मध्यस्थता पर मुहर लग गई है.
यह जानकारी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि सफल मध्यस्थता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र के सभी 12 प्रशिक्षित मध्यस्थ लगे हुए है.
एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 की शुरुआत 02 जनवरी से लगातार 31 मार्च 2026 तक चलता रहेगा.
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 02 जनवरी 2026 से प्रारंभ 90 दिवसीय राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान सीजन -02 में अबतक 30 से अधिक मामलों में सभी 12 प्रशिक्षित मध्यस्थ क्रमशः एडीजे 06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एडीजे 04 रवि कुमार, डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, मुंसिफ उदयवीर सिंह, जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रणव कुमार, बिना कुमारी, विनीत प्रकाश, नीरज प्रसाद, श्रवण कुमार झा, कुमारी कामिनी, ठाकुर शंकर कुमार व विनय कुमार झा द्वारा सफल मध्यस्थता कर सफलता का आगाज कर चुके हैं. जो निरंतर जारी है. सोमवार 09 जनवरी को 04 मामलों में सफल मध्यस्थता हुई है. इससे पहले 26 मामलों में सफल मध्यस्थता हुई थी.
एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने जानकारी दिया कि विभिन्न न्यायालयों से अबतक 289 मामले मध्यस्थता के लिए मध्यस्थता केन्द्र आ चुका है.
इन सभी मामलों में पक्षकारों को नियमानुसार रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भिजवाया जा रहा है. साथ ही, पक्षकारों के विद्वान अधिवक्ताओं से भी समयानुसार रिकॉर्ड सीन करवाकर उनसे भी निवेदन किया जा रहा है कि वे पक्षकारों को सफल मध्यस्थता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र आने के लिए प्रेरित कर सकें.























