वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज,9फरवरी।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत 11 विभागों की 36 योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है। कृषि विभाग इस योजना की नोडल एजेंसी है एवं इसके साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन, मत्स्य, गव्य एवं डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, भूमि संसाधन, उद्योग, ग्रामीण विकास तथा कौशल विकास की योजनाओं को सम्मिलित किया गया है। योजना के अनुश्रवण के लिए नीति आयोग द्वारा 73 परफार्मेनस पारामीटर इंडिकेटर तय किए गए है जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। यह जानकारी बैठक के बाद देते हुए आधिकारिक रूप से जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि 09.02.2026 को एम. रामचंदुडु, निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्ययोजना/प्रगति से संबंधित समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षा की गई।

किशनगंज, बिहार – जनगणना कार्य- सह- नागरिक निबंधन, पटना- सह- केन्द्रीय नोडल अधिकारी एम. रामचंदुडु ने प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना की जिला कार्ययोजना की प्रगति से संबंधित समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षा -वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो
बैठक में विशाल राज, जिला पदाधिकारी किशनगंज के साथ कृषि एवं संबद्ध विभाग के जिला, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
निदेशक, जनगणना कार्य-सह- नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी के द्वारा सभी विभागों को निदेश दिया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर समेकित रूप से प्रयास करें जिससे प्रभावी रूप से योजनाओं की उपलब्धि प्राप्त की जा सके। उन्होने योजना के लाभार्थी किसानों की आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाने का भी निदेश दिया। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए कैंप आयोजित कर किसानों की राय लेकर कार्यक्रम निर्धारित किया जाय, जिससे योजना को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकें।
जिला में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के क्रियान्वयन हेतु प्राप्त सुझाव एवं शिकायत को जिला स्तर पर संकलित करते हुए उनको कार्ययोजना में जोड़ने का निर्देश समीक्षा बैठक में निदेशक एम. रामचंदुडु ने
दिया ।























