कुशेश्वरस्थान।
SH-56 दरभंगा मुख्य मार्ग पर मझियाम गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बछड़े को उठाकर मझियाम स्थित मानव चिकित्सा चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह के पास उपचार के लिए लाया। डॉक्टर ने बताया कि बछड़े के एक पांव में गंभीर चोट लगी थी और जांच में पांव टूटने की पुष्टि हुई।
डॉ. मनीष कुमार सिंह ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए बछड़े का उपचार किया। उन्होंने टूटे हुए पांव में बाँस की फट्टी लगाकर पट्टी की, जिससे उसे सहारा मिल सके। डॉक्टर ने बताया कि समय पर इलाज होने से बछड़े की स्थिति अब स्थिर है। 
इस घटना से डॉक्टर का मानवीय चेहरा सामने आया है, जहाँ उन्होंने मनुष्य के साथ-साथ बेसहारा पशु की भी सेवा की। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना की। घायल पशु को लाने बाले में निरंजन सिंह, रुपेश कुमार राय, दीपक राम,रामदयाल चौपाल, सोन राय, ईश्वरे राय, रोहन राय, रोशन राय, सोनू सिंह, शंभू राम सहित अनेक लोग शामिल थे।।























