पियूष रंजन सिंह, नजरिया न्यूज विशेष संवाददाता, सीमांचल, 21 मार्च।
संघर्ष की लंबी फेहरिस्त जन अधिकार पार्टी की है। अन्यान्य के खिलाफ संघर्ष की एक लंबी फेहरिस्त है जन अधिकार पार्टी की । जनसेवा का एक लंबा क्षेत्र जन अधिकार पार्टी का रहा। जन अधिकार पार्टी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। ये उद्गार सेवा, न्याय और संघर्ष के प्रतीक पप्पू यादव के हैं। क्या पप्पू यादव और कांग्रेस पार्टी का यह निर्णय चाणक्य के उस अनुभव पर खरा उतरता है :फूलों की सुगंध हवा की दिशा में ही फैलती है। लेकिन, इंसान की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।
पप्पू यादव ने कहा: कांग्रेस की विचारधारा हमें हमेशा ऊर्जा देती रही है। कंप्लीट सेक्युलर पार्टी और हर परिस्थिति में दूसरों के विचारों का सम्मान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। जेपी पटेल झारखंड में बीजेपी के विधायक रहे । वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। बसपा से सांसद रहे उतर प्रदेश के दानिश अली और जम्मू कश्मीर से चौधरी लाल सिंह भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
राजनीति में जीतता कौन है?
चाणक्य के अनुसार:
जो व्यक्ति अपना लक्ष्य तय नहीं कर सकता, वह जीत भी नहीं सकता।अन्याय से कमाया हुआ धन निश्चित रूप से नष्ट हो जाएगा।जैसे ही भय निकट आए, आक्रमण करके उसका नाश कर दो।अगर सांप जहरीला न भी हो तो भी उसे जहरीला होने का ढोंग करना चाहिए।यह मनुष्य का मन ही है जो उसके बंधन या स्वतंत्रता का कारण है।भगवान मूर्तियों में मौजूद नहीं है। आपकी भावनाएं ही आपका भगवान हैं। आत्मा तुम्हारा मंदिर है।आप जिस चीज के लायक हैं, उससे कम पर कभी समझौता न करें। यह अभिमान नहीं, स्वाभिमान है।फूलों की सुगंध हवा की दिशा में ही फैलती है। लेकिन इंसान की अच्छाई हर दिशा में फैलती है।





















