• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
रंगभरी एकादशी – अयोध्या: धाम में साधु-संतों , नागाओं ने जमकर खेली होली

रंगभरी एकादशी – अयोध्या: धाम में साधु-संतों , नागाओं ने जमकर खेली होली

March 21, 2024
अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

May 27, 2026
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

May 27, 2026
विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

May 27, 2026
जिले के लिए वरदान बनी 102 एम्बुलेंस सेवा

जिले के लिए वरदान बनी 102 एम्बुलेंस सेवा

May 27, 2026
स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

May 27, 2026
अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

अररिया – पीड़ित ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

May 26, 2026
रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

रानीगंज – रानीगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत के बाद एनएच जाम

May 26, 2026
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

May 25, 2026
भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

भेभरा ओवरब्रिज के पास ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार।

May 25, 2026
पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

पलासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर शमीम आलम जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

May 25, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम: मंगल पांडेय

May 25, 2026
बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

बालकृष्णपुर मडवा पंचायत में बाल हितैषी विधिक सेवाएं योजना पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

May 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

रंगभरी एकादशी – अयोध्या: धाम में साधु-संतों , नागाओं ने जमकर खेली होली

by Kumar Shrivastav
March 21, 2024
0
रंगभरी एकादशी – अयोध्या: धाम में साधु-संतों , नागाओं ने जमकर खेली होली
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 96

– हनुमानगढ़ी मंदिर में बजरंगबली को अबीर लगाने के साथ अवधपुरी में शुरू हुआ रंगोत्सव

– साधु ,संतों ने एक दूसरे को लगाया अबीर, गुलाल,की पंचकोसी परिक्रमा

– हनुमानजी के निशान को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

कपिल देव सिंह, नजरिया न्यूज ब्यूरो लखनऊ 20 मार्च।

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम में बुधवार को संतों-महंतों के बीच रंगभरी एकादशी को लेकर उत्साह का बेमिसाल माहौल देखने को मिला। अयोध्या धाम में होली से पांच दिन पहले ही रंगोत्सव का त्यौहार रंगभरी एकादशी से शुरू हो गया। भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम की पहली रंगभरी एकादशी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। रंगभरी एकादशी को हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी को गुलाल लगाने के साथ रंगोत्सव का आरंभ हुआ।

भक्तों को प्रसाद के रूप में लगाया गया गुलाल
अखिल भारतीय निर्वाणी अखाड़ा हनुमानगढ़ी के 500 संतों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। इससे पहले संतों ने हनुमान जी के निशान की पूजा की। सभी संतों ने होली खेलते हुए अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा की। ब्रह्ममुहूर्त में ही रामनगरी अयोध्या धाम के 10 हजार से अधिक मंदिरों के गर्भगृह में विराजमान भगवान की राग-भोग आरती, साज-सज्जा के साथ उनके गाल पर गुलाल लगाया गया। अवधपुरी में होली के अवसर पर मंदिरों में दर्शन को आने वाले भक्तों को भी प्रसाद के रूप में गुलाल लगाया गया। अबीर से सराबोर हुई रामनगरी की संस्कृति का उल्लास और भी चटख हो चला।

अबीर और गुलाल से रंगी नजर आईं अयोध्या धाम की सड़कें
फाल्गुन शुक्ल एकादशी यानी रंगभरी एकादशी पर्व से अवध की होली का शुभारंभ होता है। रंगभरी एकादशी के पर्व पर रामनगरी में संतों-महंतों ने अपने आराध्य के प्रति अनुराग प्रकट करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर प्रभु राम के साथ होली खेली। हनुमानगढ़ी परिसर में रंगभरी एकादशी पर श्रद्धा चरम पर दिखी। इस अवसर पर धार्मिक नगरी अयोध्या धाम की सड़कें अबीर और गुलाल से रंगी नजर आईं। कड़ी सुरक्षा में प्रमुख सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से संतों का जुलूस अयोध्या धाम की सड़कों पर निकला। संतो ने ढोल की धुन पर जमकर नृत्य किया और अखाड़ों के पहलवानों ने अपनी शौर्य कला का भी प्रदर्शन किया।
*
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बताया कि सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से नागा साधुओं के साथ हनुमान जी का निशान लेकर रंगभरी एकादशी के मौके पर हम लोग पंचकोश की परिक्रमा करने के लिए निकले। स्वयं हनुमान जी अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण देने जा रहे हैं। हनुमान जी का निशान, बल्लम और छड़ी है। इस मौके पर पंचकोसी परिक्रमा की गई। हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भव्य तरीके से होली मनाई जा रही हैं। क्योंकि प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में 500 वर्ष बाद विराजमान हुए हैं, तो होली का उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। हनुमानगढ़ी के नागा साधु हनुमान जी के साथ मठ मंदिरों में होली का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी क्रम में अयोध्या नगर में सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी,सहादतगंज हनुमानगढ़ी, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी मे भी रंगभरी एकादशी की धूम रही।

रंगोत्सव में सराबोर दिखे नागा साधु
जुलूस में नागा साधुओं की टोली बैंड बाजे के साथ अखाड़ों के पहलवानों के करतब दिखाते हुए अयोध्या की सड़क पर निकले। होली की मस्ती में सराबोर संतो ने हर आने-जाने वाले भक्त लोगों को अबीर गुलाल से सराबोर कर दिया। अयोध्या में होली से चार दिन पूर्व ही होली का अहसास हो गया। नागा साधुओं का यह जुलूस अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले हर मंदिर तक पहुंचा, जहां पर नागा साधुओं ने भगवान् के विग्रह के साथ होली खेली। इसी क्रम में संतों ने परिक्रमा कर सरयू स्नान किया। इस दौरान निर्वाणी अखाड़ा के महंत मुरली दास, महंत संजय दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत राजू दास, पुजारी रमेश दास, अभय दास, अभिषेक दास, सत्यदेव दास, मणिराम दास और राजेश पहलवान सहित अन्य नागा साधु मौजूद रहे।

Share this on WhatsApp
Share199Tweet125Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

by Office Araria
May 27, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। कुमार श्रीवास्तव। अररिया पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई...

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

by Office Araria
May 27, 2026
0

पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, वंशावली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार

May 27, 2026
बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित

May 27, 2026
विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…

May 27, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – 193 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
  • बिहार: किशनगंज में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर 30 पंचायत सचिव को डीएम ने किया निलंबित
  • विवेचना:जिस सरकार को हार का भय था, वह सरकार सबसे मंहगा तेल खरीदकर 55 रुपये लीटर देश में बेंच रही थी…
  • जिले के लिए वरदान बनी 102 एम्बुलेंस सेवा
  • स्लम वासियों के लिए वरदान साबित हो रहा है आयुष्मान भारत कार्ड

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!