समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के बसढिया पंचायत के महनैया स्थित चौर में एक अज्ञात शव के मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि अपने खेत में काम करने जाने के क्रम में एक अज्ञात शव को देखते ही लोगों को सूचना दिया।इस दौरान मौके पर बसढिया पंचायत के मुखिया एवं कमराव पंचायत के मुखिया सहित पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय थाना को सूचित किया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन,एसआई प्रणय कुमार ने दल बल के साथ पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
मृतक की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो पाया।
मौके पर मुखिया हेमंत कुमार साहनी, इंतेखाब आलम, राजद नेता प्रमोद कुमार राय, राजद पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सोनू , रमेश राय, करू राय अरशद, मोनू , दुलारे निराले, रमन, रामकरण चौधरी रामेशर राम, जोगी दास , मंजय साहनी सैकड़ों ग्रामीण मौजिद थे।
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू,
पूर्वी भारत की कृषि को मजबूत बनाने पर विशेषज्ञों ने दिया जोर नजरिया न्यूज़ पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का...



















