आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बौसी पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के तमघट्टी कुड़ा टोला में शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी किया .जहां एक घर का तलाशी किया तलाशी में तमघट्टी निवासी शिकार किस्कू के घर से दस लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया.तो वहीं लालपुर फाटक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर तीन पियक्कड़ को पकड़ा पकड़ाए पियक्कड़ में कालाबलुआ निवासी सोनू साह,बोहरा सरसी निवासी लाल मरांडी, कालाबलुआ निवासी मदन कुमार शामिल है.पकड़ाए शराब कारोबारी शिकार किस्कू सहित तीनों पियक्कड़ को बौसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही.





















