वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
ठाकुरगंज प्रखंड के भोगडावर पंचायत के वार्ड नंबर 05 में देर रात तेज आंधी ने सैकड़ो किसानों की तोड़ी कमर आंधी इतना तेज था कि खेत में खड़े मक्का का फसल सैकड़ो एकड़ जमीन का मक्का पूरी तरह बर्बाद हो गया। किसानों का नींद हुआ हराम। वही किसान खुश मोहम्मद तौहीद आलम , मुख्तार नुमानी सहित आदि किसान अपनी दुख दर्द बया करते हुए बताया कि हम लोग काफी गरीब है खेती कर ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं और खेती बाड़ी कर अपनी बेटी की शादी करवाते हैं. क्योंकि इसके अलावा हम लोगों के पास और कोई आमदनी नहीं है। वही किसानों का कहना है कि हम लोग कर्ज लेकर खेत में मक्का लगाए थे लेकिन देर रात को तेज आंधी से खेत में खड़ी मक्का का फसल पूरी तरह गिरकर बर्बाद हो गया।अब हम लोग के पास कुछ नहीं बचा है ।
इस दौरान कई किसानों के परिवार रोते हुए दिखे साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि हम लोगों की क्षतिग्रस्त खेतों का सरकार उचित मुआवजा देने की कृपा करें कि हम लोग किसी तरह अपनी जिंदगी भरण पोषण कर सके । इसी दौरान किसान कुलसुम निशा कही कि हम एक बीघा जमीन में मक्का महाजन करके लगाए थे लेकिन अचानक से तेज आंधी से मेरी पूरी मक्का जमीन में गिरकर बर्बाद हो गया। मेरा ना कोई बेटा है और ना ही पति है मैं एक बेसहारा हूं अब मेरे पास कुछ नहीं बचा इस खेती से हम अपनी जिंदगी का भरण पोषण करते थें मैं आपदा विभाग से मांग करता हूं कि हम लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए।
फुलकाहा में नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 84 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
- SSB फुलकाहा की विशेष गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ 187 के पास की कार्रवाई, शराब के साथ हीरो स्प्लेंडर...






















