• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
उत्तर प्रदेश – आज है शहीद दिवस : आजाद कब कहां पैदा हुए? :93वां बलिदान दिवस (27 फरवरी)

उत्तर प्रदेश – आज है शहीद दिवस : आजाद कब कहां पैदा हुए? :93वां बलिदान दिवस (27 फरवरी)

February 27, 2024
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

January 29, 2026
गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

January 28, 2026
77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

January 28, 2026
पलासी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

पलासी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

January 28, 2026
सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान

सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान

January 28, 2026
अररिया : सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज गुंजन पाण्डेय ने फहराया तिरंगा

अररिया : सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज गुंजन पाण्डेय ने फहराया तिरंगा

January 28, 2026
दोस्ताना क्रिकेट मैच में जजेज एकादश ने 70 रनों से अधिवक्ता एकादश को हराया

दोस्ताना क्रिकेट मैच में जजेज एकादश ने 70 रनों से अधिवक्ता एकादश को हराया

January 28, 2026
सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

January 28, 2026
सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में अररिया में दिशा समिति की बैठक

सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में अररिया में दिशा समिति की बैठक

January 28, 2026
अररिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

अररिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

January 28, 2026
वाहन जांच में आर.एस. थाना पुलिस ने 443.33 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

वाहन जांच में आर.एस. थाना पुलिस ने 443.33 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

January 28, 2026
दीदी की रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

January 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, January 29, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

उत्तर प्रदेश – आज है शहीद दिवस : आजाद कब कहां पैदा हुए? :93वां बलिदान दिवस (27 फरवरी)

by Patna Office
February 27, 2024
0
उत्तर प्रदेश – आज है शहीद दिवस : आजाद कब कहां पैदा हुए? :93वां बलिदान दिवस (27 फरवरी)
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 233
  • आजाद: सही जन्मतिथि और स्थान से कब तक बेखबर रहेंगे हम?
  • कब-कहां पैदा हुए? सवालों के जवाब से आजाद अब भी आजाद!

उत्तर प्रदेश रायबरेली से गौरव अवस्थी, सुलतानपुर से कपिलदेव सिंह, नजरिया न्यूज, 27फरवरी।

भारत की आजादी के लिए सशस्त्र क्रांति के सूत्रधार अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद कब और कहां पैदा हुए? इन सवालों के जवाब से आजाद आज भी आजाद हैं| उनका अभी तक न तो जन्म स्थान निश्चित हो पाया है और न ही जन्म तिथि| प्रामाणिक जानकारी के अभाव में यह अब भी असंभव बना हुआ है| यही कारण है कि भाबरा( मध्य प्रदेश), भौंती (कानपुर) और बदरका ( उन्नाव) के लोग उन्हें अपना मानकर प्रतिवर्ष मेला और जलसा आयोजित करके अपने दावे को मजबूत करते रहते हैं| बदरका का भव्य आजाद स्मारक अपने इस दावे को वर्ष प्रतिवर्ष और मजबूत करता ही जा रहा है|

आजाद से जुड़े अनेक मिथकों पर पिछले वर्ष एक नई किताब आई-‘चंद्रशेखर आजाद मिथक बनाम यथार्थ’| पुस्तक के प्रथम दो अध्याय जन्म स्थान और जन्मतिथि पर ही केंद्रित हैं| किताब का शीर्षक उम्मीद जगाता है कि आजाद के जन्मस्थान और जन्मतिथि का निर्धारण निश्चित हो गया होगा लेकिन किताब के लेखक आईपीएस अधिकारी प्रताप गोपेंद्र की गहन खोज भी निर्णायक मुकाम पर नहीं पहुंचा पाती| यह पुस्तक ब्रिटिश हुकूमत के सरकारी अभिलेखों, अखबारी कतरनों, आजाद के साथियों के संस्मरणों और सुनी सुनाई बातों के ईद गिर्द ही घूमती है| इस पुस्तक में उन्हीं सब बातों की चर्चा है जो पहले विभिन्न संस्मरणात्मक पुस्तकों और अभिलेखों में पढ़े जा चुके हैं| हां, पुस्तक की एक खासियत यह है कि आजाद के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और उपलब्ध आधेअधूरे प्रमाण एक ही छतरी (पुस्तक) के नीचे मिल जाते हैं| इससे और कुछ नहीं तो आपको अपना मत निर्धारित करने में मदद जरूर मिलती है|

कोई आजाद का जन्म स्थान भाबरा मानता है तो कोई बदरका| किसी को भरोसा है कि आजाद का जन्म लखनऊ के काकोरी के पास ईटगांव में हुआ था और कोई ब्रिटिश हुकूमत के दौरान चले मुकदमों में खुद आजाद द्वारा लिखाए गए तथ्यों को ही प्रमाण मानकर उनका जन्म बनारस के बैजनाथ मोहल्ले का मानता है| कुछ विद्वान और आजाद के अधिकतर साथी आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा में ही मानते हैं| प्रामाणिक जानकारी के अभाव में आज तक यह तक तय कर पाना मुश्किल है कि आजाद के पिता कहां के रहने वाले थे? कई इतिहासकार उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी को भौंती-प्रतापपुर (कानपुर) का मानते हैं और कोई कोई उन्हें बदरका का| कहीं-कहीं उनके पिता का नाम पंडित बैजनाथ या स्वतंत्र शर्मा भी मिलता है|

प्रताप गोपेंद्र अपनी पुस्तक में कई तरह के हवाले देते हैं लेकिन उनकी फाइनल फाइंडिंग आजाद के परिवार के वर्षों तक निकट रहे मनोहर लाल त्रिवेदी की सूचनाओं पर ही आधारित है| पुस्तक का अंश है-‘ इस प्रकार हम देखते हैं कि श्री मनोहर लाल त्रिवेदी के अलावा श्री सीताराम तिवारी तथा स्वर्गीय जगरानी देवी के संपर्क में इतने दिन कोई नहीं रहा| श्री सदाशिव और मास्टर रुद्र नारायण ने आजाद के पुरखों पर कुछ नहीं लिखा है| ऐसे में हमें श्री मनोहर लाल त्रिवेदी की बातों को प्रमाणिक मानना चाहिए’| पुस्तक में श्री गोपेंद्र यह हवाला-‘ श्री मन्मथनाथ गुप्त ने लिखा है- श्री चंद्रशेखर आजाद अत्यंत विराट मिथकों के खंडहर के नीचे- जो प्रतिवर्ष बढ़ता ही गया है- में इतने दब चुके हैं कि असली आजाद को सामने रखना कठिन ही नहीं बल्कि असंभव है’ देकर पाठक के सामने विरोधाभासी उद्धरण प्रस्तुत कर देते हैं| इससे पाठक स्पष्ट होने के बजाय सूचनाओं के फेर में फिर फंस जाता है|

यही हाल आजाद की जन्म तिथि को लेकर भी है| उनकी जन्म तिथि का भी निर्धारण कर पाना इतिहासकारों के लिए इसलिए मुश्किल है कि आजादी के दीवाने आजाद ने ब्रिटिश फौजों से बचने के लिए अपनी सही जानकारी कभी बताई या दर्ज कराई ही नहीं| हालांकि लेखक प्रताप गोपेंद्र अपने एक अध्याय में आजाद की जन्म तिथि मां स्व. जगरानी देवी द्वारा झांसी प्रवास के दौरान भगवान दास माहौर को बताई गई हिंदी तिथि (सावन सुदी दूज सोमवार) के आधार पर 23 जुलाई 1906 मानने पर ही जोर देते हैं| इसके प्रमाण में अपनी वह खोज पुस्तक में प्रस्तुत करते हैं जो उन्होंने गूगल पर प्रोकेरला (prokerala.com) के माध्यम से जुटाई है| इस पुस्तक में ऐसी खोज का एक चार्ट भी प्रकाशित किया गया है| हालांकि उन्नाव वाले आजाद की जन्मतिथि 7 जनवरी मानते हैं| इसके लिए उनके अपने तर्क और आधार हैं| बदरका में आजाद की जयंती मनाने की परंपरा 1943 से चली आ रही है| यह आज भी कायम है और वृहत मेले का रूप ले चुकी है| इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रताप गोपेंद्र की पुस्तक नए तथ्यों की ओर पाठक का ध्यान आकृष्ट करती है लेकिन असल सवाल फिर वहीं अटक जाता है कि आखिर चंद्रशेखर आजाद का जन्म कहां का माना जाए और उनकी जन्मतिथि क्या है?

यह तो सभी को पता है कि 27 फरवरी 1931 को प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क (अब आजाद पार्क) में ब्रिटिश हुकूमत के हाथ आने के पहले चंद्रशेखर आजाद ने कनपटी पर गोली मार कर अपना प्राणांत करके अपने उस प्रण को पूरा किया था, जो अक्सर वह अपने साथियों के समक्ष इन शब्दों में व्यक्त किया करते थे-‘मेरी रिवाल्वर में आठ गोली हैं| एक मैगजीन अतिरिक्त| 15 गोली अंग्रेज आततायियों पर दागूंगा और सोलहवीं खुद पर|’ इसे उन्होंने आखिरी सांस में पूरा भी किया|

उनकी शहादत के 93 साल बीत चुके हैं| 7 वर्षों बाद हम सब चंद्रशेखर आजाद की शहादत की शताब्दी मना रहे होंगे| ऐसे में अहम सवाल यही है कि आजाद भारत की सरकारें आज तक आजाद का जन्मस्थान और जन्म तारीख प्रमाणित करने की कोशिश तक क्यों शुरू नहीं कर पाईं? जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के रहस्योद्घाटन के लिए आयोग पर आयोग बन सकते हैं तो चंद्रशेखर आजाद की जन्मतिथि और जन्मस्थान पता करने के लिए क्यों नहीं?

केवल ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले..’ से ही शहीदों के प्रति श्रद्धा प्रकट नहीं की जा सकती| आजाद के जीवन से जुड़े सही तथ्यों को जानना आजाद भारत के हर नागरिक का अधिकार है और सरकारों का कर्तव्य| इसलिए बलिदान की इस बेला पर हर देश प्रेमी और आजाद के अनुयायी को अपना अधिकार पाने के लिए सरकार से यह सवाल जरूर पूछने या करने का कर्तव्य निभाना ही चाहिए ताकि शहादत की शताब्दी तक सही तथ्य सामने अवश्य आ जाएं|

Share this on WhatsApp
Share200Tweet125Share50
Patna Office

Patna Office

Related Posts

उत्तर प्रदेश-जनसेवा ही संकल्प: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश-जनसेवा ही संकल्प: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

by Patna Office
December 16, 2025
0

 अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, लखनऊ, 16दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 15दिसंबर को जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास...

जौनपुर – कबूतरबाजी -2:वाराणसी सोसायटी निबंधन कार्यालय के अधिकारी सरकार के कानून से असहमत

जौनपुर – कबूतरबाजी -2:वाराणसी सोसायटी निबंधन कार्यालय के अधिकारी सरकार के कानून से असहमत

by Patna Office
November 19, 2025
0

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जौनपुर में फर्जी शिक्षण संस्थानों का नवीनीकरण कराने वाले गिरोह का है बोलबाला डीएम जौनपुर के...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

January 29, 2026
गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

January 28, 2026
77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

January 28, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
  • गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
  • 77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी
  • पलासी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन
  • सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!