नजरिया न्यूज़,
भरगामा (अररिया)। जीतू दास।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर भरगामा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने किया। अभियान में एसआई गुड्डू कुमार, एसआई रौशन कुमार, पीटीसी अंजनी कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रात के समय छापेमारी कर वारंटियों को गिरफ्तार किया।
फोटो कैप्सन:- थाना मे गिरफ्तार वारंटी
गिरफ्तार वारंटियों में रघुनाथपुर उत्तर निवासी कदम लाल यादव के पुत्र घनश्याम यादव, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव तथा वीरेंद्र यादव के पुत्र सुनील यादव शामिल हैं। वहीं, शेखपुरा वार्ड संख्या 6 निवासी उपेंद्र मल्लाह के पुत्र ललन मल्लाह और छोटू मल्लाह को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा गम्हरिया वार्ड संख्या 15 निवासी पूहुपलाल उरांव के पुत्र अमित उरांव तथा बिरजू उरांव के पुत्र पूहुपलाल उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर सक्रियता बढ़ी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों एवं अन्य मामलों में वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।






















