नजरिया न्यूज़, जोगबनी (अररिया)। जोगबनी थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 35/24 के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अवधेश कुमार झा उर्फ सोनू झा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश झा के पुत्र अवधेश कुमार झा उर्फ सोनू झा, निवासी जयप्रकाश नगर, जोगबनी, थाना जोगबनी, जिला अररिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सक्रियता का संदेश गया है।
सहरसा – डी. राजा ने किया भाकपा जिला कार्यालय शहीद जयप्रकाश भवन का उद्घाटन, बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को आगे आना होगा
सहरसा में भाकपा का 20वां जिला सम्मेलन आयोजित, परमानंद ठाकुर सर्वसम्मति से फिर चुने गए जिला सचिव; दिसंबर में बिहारभर...






















