जोगबनी (अररिया)।राकेश कुमार। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा और सोनामनी गोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर की रात आमगाछी सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 174/1 के पास संयुक्त टीम ने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से बोरी में गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को जवानों ने देखा। टीम को देखकर तस्कर बोरी छोड़कर नेपाल की ओर फरार हो गया।
तलाशी के दौरान बोरी से 25 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर सोनामनी गोदाम थाना पुलिस को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में एसएसबी के छह और बिहार पुलिस के तीन जवान शामिल थे। 56वीं वाहिनी ने सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
सहरसा – डी. राजा ने किया भाकपा जिला कार्यालय शहीद जयप्रकाश भवन का उद्घाटन, बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को आगे आना होगा
सहरसा में भाकपा का 20वां जिला सम्मेलन आयोजित, परमानंद ठाकुर सर्वसम्मति से फिर चुने गए जिला सचिव; दिसंबर में बिहारभर...






















