संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया।
पलासी प्रखंड में रविवार, 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो एसएनआईडी (SNID) राउंड अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जहांगीर आलम ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर किया।इस अवसर पर बीएचएम, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि, बीसी अमिता सिन्हा, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी एवं सहयोगी मौजूद रहे। अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे
प्रखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आईईसी डिस्प्ले, प्रचार-प्रसार एवं मोबिलाइजेशन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पोलियो की खुराक के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक अवश्य पिलाएं। कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। पोलियो की खुराक बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।प्रभारी चिकित्सा
पदाधिकारी डॉ. जहांगीर आलम ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा घर-घर तक पहुंचकर सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान में बीसी अमिता सिन्हा सहित सभी सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही।














