पलासी थाना क्षेत्र के भीखा पंचायत से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने पलासी थाना में आवेदन देकर मोहनियां गांव निवासी सतीश कुमार यादव (18 वर्ष) पर अपनी पुत्री बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।आवेदन के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे किशोरी के पिता काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान करीब चार बजे उनकी पुत्री को खाना खिलाने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि इसी बीच सुनसान जगह का फायदा उठाकर सतीश कुमार यादव किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया। हल्ला होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला।इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पलासी थाना क्षेत्र शादी से इनकार करने पर युवती को जबरन ले जाने का प्रयास, विरोध करने पर परिवार को गोली मारने की धमकी
पलासी थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में एक युवती को जबरन ले जाने का प्रयास करने और विरोध करने पर...















