संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के कलियागंज वार्ड संख्या 12 में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की गाड़ी और जवानों को देखकर मौके पर मौजूद लोग धान के खेत और संकरी गलियों के रास्ते फरार होने में सफल रहे।मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को पलासी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सशस्त्र बल के साथ समकालीन अभियान के तहत वाहन जांच एवं गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान करीब 14:45 बजे कलियागंज नाका पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कलियागंज निवासी योगेंद्र साह के घर के पीछे आम और बांस की झाड़ी के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है।सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम करीब 15 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग धान के खेत और संकरी गलियों के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन सभी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बांसझाड़ी के पास एक लाल और सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले की तलाशी ली। झोले से तीन काले प्लास्टिक पैकेट में रखी कुल 19 बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी। इस प्रकार कुल 5.7 लीटर शराब जब्त की गई।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शराब की जब्ती सूची तैयार की और जब्त शराब को थाना मालखाना में सुरक्षित रखा। मामले में अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी वहीं थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।















