पलासी थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में एक युवती को जबरन ले जाने का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 20 नवंबर 2026 की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों की मदद से युवती को युवक के चंगुल से बचाया गया। वहीं ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस संबंध में महेंद्रपुर वार्ड संख्या 10 निवासी अशोक कुमार साह ने पलासी थाना में आवेदन देकर मुसरिया गांव निवासी मुस्कान कुमार साह के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन के अनुसार, घटना के समय उनकी दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान आरोपित युवक वहां पहुंचा और उनकी पुत्री का हाथ पकड़कर जबरन ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह शादी करेगा और यदि उसकी शादी कहीं दूसरी जगह कराई गई तो पूरे परिवार को गोली मार देगा।युवक के हंगामा करने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनके सहयोग से युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया तथा डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।मामले में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पलासी में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप, युवक के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
पलासी थाना क्षेत्र के भीखा पंचायत से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में...















