संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलास प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कलियागंज पंचायत अंतर्गत बेलसरी वार्ड संख्या-05 में एकादशी के अवसर पर 20 एवं 21 नवंबर को दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य प्रवचनकर्ता के रूप में परम पूज्य बालयोगी स्वामी आशीष आनंद जी महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे।आयोजन समिति के अनुसार, दोनों दिन सुबह छह बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-ग्रंथपाठ, प्रवचन एवं आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, दोपहर दो बजे से पुनः भजन-कीर्तन, स्तुति-
ग्रंथपाठ, प्रवचन एवं आरती होगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर सत्संग का लाभ उठाने की अपील की है।इस सत्संग का आयोजन श्री लाला साह, बस्ती लाल साह, मति चंद्र साह, पथल साह, लक्ष्मी साह, महादेव साह, अमरचंद साह, सहवर्धन साह, मनोज विश्वास और युवराज विश्वास सहित समस्त ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं सत्संग प्रेमियों में उत्साह है।कार्यक्रम का आयोजन बेलसरी वार्ड संख्या-05, पोस्ट बलुआ कलियागंज, प्रखंड पलासी, जिला अररिया में किया जा रहा है।














