पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। इस संबंध में बांसर गांव निवासी शमीम ने पलासी थाना में आवेदन देकर गांव के कई लोगों के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला, आभूषण छीनने और घर में आग लगाने का आरोप लगाया है।थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, दिनांक 9 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:10 बजे शमीम अपने जमीन पर मौजूद थे। इसी दौरान जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज होने लगी। शमीम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित पक्ष के लोगों ने लाठी, फरसा, दबिया, तलवार और लोहे के
रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि फरसा से वार कर शमीम का सिर जख्मी कर दिया गया।आवेदन में आगे बताया गया है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई तबरेज, बेटी, भांजा दिलशाद और जीजा सहित अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान तबरेज के चेहरे पर दबिया से वार किया गया, जबकि अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान चांदनी के हाथ और कमर में चोट आई तथा चांदनी का करीब आठ भर चांदी का हार छीनने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा घर में आग लगाने की शिकायत भी की गई है।पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को थाना ले गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पलासी में जनता दरबार में 9 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, 2 का निष्पादन
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े नौ...















