संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकला विसर्जन जुलूस, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु पलासी अररिया पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित मां काली एवं दुर्गा मंदिर में बुधवार को मां की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विसर्जन जुलूस में शामिल हुए।
मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। वहीं, ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा पलासी शहर गूंज उठा।विसर्जन जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए जुलूस में आगे बढ़ते रहे। मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ मां काली और दुर्गा को भावभीनी विदाई दी।इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव, श्रवण कुमार, मिथुन कुमार, महेंद्र भगत, संजय कुमार, राजू कुमार, गणेश कुमार सहित कमेटी के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, विसर्जन के दौरान शांति एवं विधि-
व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में विसर्जन जुलूस संपन्न कराया गया।मां की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही पलासी में नवरात्र पूजा का समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।


















